Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsIntensive Vehicle Checks and Flag March by Darbhanga Police Ahead of 2025 Elections
सघन वाहन जांच  कर रहे जवान

सघन वाहन जांच कर रहे जवान

संक्षेप: चुनाव 2025 के मद्देनजर, दरभंगा पुलिस और सीएपीएफ ने चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर सभी पुलिस अधिकारियों को जांच अभियान चलाने को कहा गया। मनीगाछी में चुनाव के बाद...

Sat, 11 Oct 2025 04:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

केवटी। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक-चौराहों व चेक पोस्टों पर दरभंगा पुलिस तथा सीएपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच की जा रही है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बाजितपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च मनीगाछी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर शुक्रवार को बाजिदपुर थाना पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में दर्जनों जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च जतुका, पैकटोल सहित कई अन्य गांवों की मुख्य सड़कों से होते हुए थाना वापस हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंशाति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।