बीमा में रोजगार की काफी संभावनाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

राजीव रंजन झा, दरभंगा। लनामिवि के पीजी वाणिज्य विभाग में बीमा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता बिनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि युवाओं के लिए बीमा क्षेत्र में कई करियर अवसर हैं। डॉ. राज कुमार साह ने छात्रों के लिए सेमिनार के महत्व पर जोर दिया।

बीमा में रोजगार की काफी संभावनाएं

राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के पीजी वाणिज्य व व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्वावधान में बीमा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषयक सेमिनार का आयोजन मंगलवार को हुआ। मुख्य वक्ता एलआईसी के वरिष्ठ एडवाइजर बिनोद कुमार गुप्ता ने बीमा क्षेत्र मे उपलब्ध रोजगार की असीमित संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार बीमा क्षेत्र में युवाओं के लिये अनेक करियर अवसर उपलब्ध हैं। सामान्य बीमा एवं जीवन बीमा में से इच्छा अनुसार किसी एक क्षेत्र का चयन कर युवा बेहतर नाम और अच्छी कमाई कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉ. राज कुमार साह ने इस तरह के सेमिनार के आयोजन को खास तौर पर छात्रों के लिए उपयोगी बतलाया।

संचालन शोधार्थी प्रकाश कुमार ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार झा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।