कटाव निरोधी कार्यों की मंथर गति पर टीम ने जताया असंतोष

Apr 04, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

गौड़ाबौराम में जल संसाधन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पश्चिमी कोसी तटबंध का औचक निरीक्षण किया। टीम ने कटाव निरोधक कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और जियो ट्यूब स्टड के निर्माण में देरी पर असंतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने एंटी इरोजन कार्यों की भी समीक्षा की। जांच में कई त्रुटियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई।

कटाव निरोधी कार्यों की मंथर गति पर टीम ने जताया असंतोष

गौड़ाबौराम। जल संसाधन विभाग की उड़नदस्ता टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को यहां पश्चिमी कोसी तटबंध का औचक निरीक्षण किया तथा करोड़ों रुपये की लागत से तटबंध क्षेत्र में कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्यों की जांच की। जलसंसाधन विभाग की आंतरिक निगरानी शाखा की उड़नदस्ता टीम के सदस्यगण सर्वप्रथम पश्चिमी कोसी तटबंध के 32 किलोमीटर बिंदु पर तटबंध की सुरक्षा के लिए ठीकेदार द्वारा लगाये जा रहे जियो ट्यूब स्टड का निरीक्षण किया जहां दस जियो ट्यूब स्टड निर्माण के जगह अबतक मात्र तीन जियो ट्यूब स्टड हीं लगाये गए थे। टीम के सदस्यों ने जियो ट्यूब स्टड के निर्माण कार्यों में शिथिलता पर भारी असंतोष जाहिर किया।

जलसंसाधन विभाग की उड़नदस्ता दल के सदस्यगण पश्चिमी कोसी तटबंध के 35.800 किलोमीटर बिंदु, 39.75 किलोमीटर बिंदु और 40.955 किलोमीटर बिंदु स्थित टी स्पर के नोज पर कराये जा रहे एंटी इरोजन कार्यों का भी जायजा लिया। जलसंसाधन विभाग की आंतरिक निगरानी शाखा की उड़दस्ता टीम ने तटबंध के टी स्परों पर लगाये गये सेंड वैग के वजन की भी मापी कराई। उड़नदस्ता टीम केसदस्यों को अपेक्षित सहयोग के लिए पश्चिमी कोसी तटबंध अबर प्रमंडल जमालपुर के एसडीओ अरुण कुमार, पश्चिमी कोसी तटबंध कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कमलेश कुमार भंडारी स्वयं अपने टीम के साथ मौजूद दिखे।उड़नदस्ता दल में शामिल अभियंता राजेश कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि जलसंसाधन विभाग के प्रधानसचिव के निर्देश पर उड़नदस्ता की टीम यहां पहुंची है जो विभागीय निर्देशानुसार पश्चिमी कोसी तटबंध में कराये जा रहे एंटी इरोजन कार्यों के लिए बने इस्टीमेट की मानकों और उनके प्रयोग में लाये मेटेरियलों की गुणवत्ता की जांच कर रही है। उन्होंने जांच में पाये गये त्रुटियों का खुलासा करने से इंकार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।