टेराकोटा क्लस्टर का मिले लाभ : संदीप
राजीव रंजन झा, दरभंगा। इंकलाबी नौजवान सभा और भाकपा (माले) ने मदारपुर स्थित टेराकोटा कलस्टर का निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इसे संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी गई सुविधाएँ भ्रष्टाचार के कारण प्रभावित हो रही हैं।

राजीव रंजन झा,दरभंगा। मदारपुर स्थित सामान्य सुविधा केंद्र (टेराकोटा कलस्टर) का इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) एवं भाकपा (माले) की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे सुचारू रुप से संचालित करने की मांग की। निरीक्षण के बाद आरवाईए राज्य उपाध्यक्ष सह भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार प्रजापति समाज (कुम्हार) के लिए प्रशिक्षण, स्कॉलरशिप आदि कार्यों के लिए गठित टेराकोटा कलस्टर आज अपने वजूद में आने के लिए संघर्ष कर रहा है। तत्कालीन उद्योग मंत्री ने बिहार विधानसभा में कहा कि टेराकोटा कलस्टर में कार्य चल रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है।
कमेटी के सदस्य ओणम सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और बना हुआ भवन जर्जर अवस्था में जा रहा है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है।नरेंद्र नारायण, सुबोध पंडित, मोहन पंडित, शंभू पंडित, शंकर पंडित, आनंद पंडित, विवेक पंडित आदि ने कहा कि नगर निगम, जिला प्रशासन, उद्योग विभाग, सांसद, मंत्री को आवेदन देकर थक चुके हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


