तीन सदस्यीय दल ने की पांच सड़कों की जांच
बेनीपुर में ग्रामीण कार्य प्रमंडल द्वारा पांच सड़कों की जांच की गई। अधीक्षण अभियंता रामबाबू दुबे के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने सड़क में गड़बड़ी को सुधारने का आदेश दिया। सड़कों के निर्माण और मेंटिनेंस कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई।

बेनीपुर। ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपुर के विभिन्न गांवों की पांच सड़कों की जांच विभागीय अधीक्षण अभियंता रामबाबू दुबे के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने की तथा सड़क में गड़बड़ी को सुधारने का आदेश निर्माण एजेंसी को दिया। सूत्रों के मुताबिक तीन सड़कों के चल रहे कार्य के निरीक्षण के दौरान एसई ने पीसीसी ढलाई कार्य को देखा तथा प्राक्कलन के अनुरूप काम करने की कड़ी हिदायत दी। इसके अलावा दो पुरानी सड़कों के मेंटिनेंस कार्य की भी गहन जांच की। सड़क के फ्लैंक की मरम्मत करवाने का आदेश दिया। खभना से सज्जनपुर, धेरुख, बलनी आदि गांवों की सड़कों की उन्होंने जांच की।
सड़क के चल रहे मजबूतीकरण कार्य की जगह-जगह यंत्र लगाकर सैंपल लिया गया। दिनभर चले जांच कार्य में एसई के साथ के साथ क्वालिटी नियंत्रक प्रमंडल दरभंगा के ईई रामनाथ चौधरी, मुख्य अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा के ईई श्रीरामानुज एवं सहायक अभियंता बेनीपुर सुनील कुमार शामिल थे। जांच के बाद एसई ने पूछने पर बताया कि सड़क की रूटीन जांच हुई। तीन सड़कों में चल रहे कार्यों की जांच की गयी। इसकी गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया। इसके अलावा दो पुरानी सड़कों के मेंटिनेंस कार्य का भी निरीक्षण कर इसमें कार्य करने का आदेश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



