Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsInspection of Malnutrition Rehabilitation Center at Benipur Hospital by Health Director Dr RK Singh
अस्पताल की बदहाली पर भड़के आरडीडी, कहा- तत्काल सुधारें

अस्पताल की बदहाली पर भड़के आरडीडी, कहा- तत्काल सुधारें

संक्षेप:

बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण डॉ. आरके सिंह ने किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई में सुधार लाने का आदेश दिया और विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चों और महिलाओं का विवरण मांगा गया।

Jan 10, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य सुधारने के लिए चलाया जा रहा पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण शुक्रवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरके सिंह ने किया तथा व्यवस्था में सुधार लाने का आदेश दिया। इसके अलावा अस्पताल के गंदा बाथरूम देखकर भड़के और स्वास्थ्य प्रबंधक को फटकार लगायी। सूत्रों के मुताबिक करीब 2 घंटे तक अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। दवा भंडार, रोगी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनआरसी में कुपोषित बच्चे एवं महिला को भर्ती रखने के लिए आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा को जागरुक करने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरडीडी ने कहा अब तक एनआरसी में जितने भी कुपोषित बच्चे एवं महिला भर्ती हुई सभी का ब्यौरा उपलब्ध करावे। उन्होंने कहा कि 30 बेड का एनआरसी में प्रभावित बच्चे, महिला के लिए प्रचार-प्रसार करवाने का आदेश दिया। अस्पताल के विभिन्न विभाग के निरीक्षण के दौरान बाथरूम से निकल रही बदबू एवं गंदगी को देख आरडीडी बिफरे और स्वास्थ्य प्रबंधक को सफाई करवाने का आदेश दिया। आरडीडी को बताया गया कि अस्पताल बाथरूम की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका की है। जीविका सुपरवाइजर को बुलाकर पूछने पर बताया कि अस्पताल बाथरूम की सफाई कार्य एनजीओ के माध्यम से हो रही है। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजन कुमार ने पूछने पर बताया कि अस्पताल के बाथरूम की साफ-सफाई का कार्य एनजीओ कर रही है। इस पर करीब 80 हजार रुपए प्रति माह भुगतान होता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारी को हमेशा अस्पताल गुमराह कर जीविका के माथे पर सफाई की जिम्मेदारी ठोक देते हैं। आरडीडी ने एएनएम स्कूल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल एवं एएनएम स्कूल की साफ सफाई बेहतर है। नर्सिंग स्कूल के छात्रावास में कमरों की कमी है। एक कमरा में चार-पांच छात्रा को रहने पर मजबूर होना पड़ता है। इसके पूर्व सीएस डॉ अरुण कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण तथा नए आरडीडी को अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मियों से परिचय कराया। मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ कुमारी भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल सिंह आदि उपस्थित थे।