शिक्षक-अभिभावक बैठक में कई निर्णय

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

केवटी के पचाढ़ी जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक की विशेष बैठक हुई। प्राचार्य विजय कुमार झा ने सहयोग और सहभागिता पर जोर दिया। बैठक में विशेष आवश्यकताओं, बोर्ड परीक्षा परिणाम, और छात्राओं की...

शिक्षक-अभिभावक बैठक में कई निर्णय

केवटी। पचाढ़ी जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को शिक्षक-अभिभावक की विशेष बैठक बुलाई गई। इसमें संवाद, सहयोग और संकल्प के अभिनव आयामों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य विजय कुमार झा ने कहा कि बैठक का प्रयोजन सिर्फ औपचारिकता तक सीमित न रहकर विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक तीनों स्तंभों के बीच आपसी सहयोग, सहभागिता एवं उत्तरदायित्व बोध को पुन: स्थापित करना है। प्राचार्य श्री झा ने अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की। इससे पूर्व सभी शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में हाल ही में घटित दुखद घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बैठक में विशेष आवश्यकताओं जैसे अभिभावक वाहन शेड का निर्माण, टेलीफोन बूथ की स्थापना आदि पर भी चर्चा हुई। सीबीएसई प्रभारी ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत परिणाम विश्लेषण प्रस्तुत किया। कक्षा 10 एवं 12 के टॉपर्स के नाम की घोषणा की गई। दक्षिणा फाउंडेशन एवं एक्स-नवोदियन फाउंडेशन में चयनित विद्यार्थियों का उल्लेख किया गया। विज्ञान ज्योति योजना के अंतर्गत छात्राओं द्वारा प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया। इसके बाद वर्ग शिक्षकों ने अभिभावकों के समक्ष सत्र 2025-26 में संपन्न पीडब्लूटी वन एवं टू के परिणाम साझा किए और विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर रचनात्मक चर्चा की। अभिभावकों ने विद्यालय संचालन, छात्रावास जीवन और परिवहन संबंधी कतिपय समस्याओं को स्पष्ट रूप से रखा। प्राचार्य ने सभी सुझावों और समस्याओं का संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में शिक्षक-अभिभावक परिषद (पीटीसी) का औपचारिक गठन किया गया। कुल 15 सदस्यीय परिषद का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें 10 पुरुष अभिभावक एवं पांच महिला अभिभावक सम्मिलित हैं। अंत में अभिभावकों ने विद्यालय के हित में सहयोग देने का अश्वासान दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।