जाले: किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी सहायता

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

डॉ. अंजनी कुमार और डॉ. धीरज कुमार ने जाले में मखाना उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से बातचीत की और विभिन्न कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया। युवा किसान धीरेन्द्र और अनिल के खेतों का भ्रमण कर मखाना उत्पादन की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को निर्यात में मदद का आश्वासन दिया।

जाले: किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी सहायता

विजय कुमार ठाकुर,जाले। अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया प्रमुख डॉ. अंजनी कुमार एवं डॉ. धीरज कुमार सिंह ने रविवार को जाले स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र और प्रखंड क्षेत्र के मखाना उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण कर मखाना उत्पादन में मिथिला की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों एवं मखाना उत्पादक किसानों से सीधी वार्ता की। केन्द्र के अध्यक्ष सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर ने केंद्र के कृषि फार्म में स्थापित तालाब एवं खेत विधि से मखाना की खेती, कांटारहित हरा एवं लाल सिंघाड़ा की खेती, हरी खाद जैसे मूंग एवं ढैंचा, मेड़ पर मक्का की खेती, फलों के बगीचे में हरी खाद के साथ मूंग का बीजोत्पादन, मछली पालन, बत्तख पालन, प्राकृतिक खेती इकाई, पोलीहॉउस में संरक्षित खेती, वर्मी कंपोस्ट इकाई एवं उद्यान पौधशाला जैसी विभिन्न प्रकार की प्रत्यक्षण इकाईयों का भ्रमण कराया।इसके

बाद डॉ. दिव्यांशु अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया की दो सदस्यीय टीम को लेकर बेलवाड़ा गांव में मखाना उत्पादन में नवाचार कर रहे प्रगतिशील युवा किसान धीरेन्द्र कुमार और अनिल कुमार के मखाने के खेतों का भी भ्रमण कराया। अनिल कुमार की मखाना प्रसंस्करण इकाई एवं बीज प्रसंस्करण इकाई का भी भ्रमण किया। वहां किसानों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर मखाना उत्पादन में आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया गया और सरकार की नीतियों से किसानों को सहायता दिलवाने को लेकर सुझाव भी लिया। डॉ. अंजनी कुमार ने मखाना उत्पादक किसानों को आश्वसत किया कि मखाना के निर्यात में दरभंगा एवं सूबे के किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर संभव सहायता प्रदान करवाने की कोशिश करेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।