मानव व पर्यावरण की सेवा का लिया संकल्प

Apr 08, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. कन्हैया जी झा ने जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य समस्याओं को चुनौती बताते हुए 7 अप्रैल 2027 तक 'साथ मिलकर स्वास्थ्य अभियान' चलाने की घोषणा की। आईएमए ने डॉक्टरों और मरीजों के हित में सामाजिक सेवाएं देने की भी बात कही।

मानव व पर्यावरण की सेवा का लिया संकल्प

दरभंगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डॉ. कन्हैया जी झा ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, जीवनशैली रोग, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तथा स्वास्थ्य से संबंधित भ्रामक सूचनाएं बड़ी चुनौती बनकर उभर रही हैं। इन चुनौतियों का समाधान केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामूहिक सहयोग तथा जन-जागरूकता के माध्यम से ही संभव है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईएमए, दरभंगा शाखा ने सात अप्रैल 2027 तक ‘साथ मिलकर स्वास्थ्य अभियान’ वर्ष भर चलाने का निर्णय लिया है। वे विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को अललपट्टी स्थित आईएमए भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि आईएमए की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन से भी पहले 1928 में हुई थी।

यह डॉक्टर की एक प्रोफेशनल संस्था है जो डॉक्टर और मरीजों के हित के साथ राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण में भी सक्रिय है।पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरि दामोदर सिंह ने कहा कि दरभंगा आईएमए डॉक्टर के साथ एकजुटता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। साप्ताहिक नि:शुल्क टीकाकरण, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों का रोपण, स्वास्थ्य शिविर इत्यादि सेवाएं देकर अपनी सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करता है। वक्ताओं ने कहा कि विशेष गतिविधियां जैसे त्रैमासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर, मासिक जन-स्वास्थ्य व्याख्यान, सोशल मीडिया पर वैज्ञानिक स्वास्थ्य संदेश इत्यादि मेडिकल छात्रों एवं युवाओं की भागीदारी, जिला प्रशासन एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग से होंगे।संयोजक डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि हम सभी को विश्व शांति के लिए एक साथ मिलकर आगे आना होगा तभी हम समग्र स्वास्थ्य के बारे में सोच सकेंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके गुप्ता, डॉ. अमिताभ सिन्हा, सचिव डॉ. अंजार अहमद खान, कोषाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. जानकी नंदन आदि ने भी आईएमए की ओर से किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।