अधिकारियों ने दरबार हॉल का किया निरीक्षण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगादरभंगा में भारतीय विदेश सेवा के जॉइंट सेक्रेटरी केजे श्रीनिवास ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और संस्कृत विवि के दरबार हॉल की वास्तुकला की सराहना की। उन्होंने मां श्यामा की पूजा भी की और...

दरभंगा। संस्कृत विवि का दरबार हॉल भारतीय व यूरोपियन वास्तुकला शैली का अद्भुत मिश्रण है। हम महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह के शैक्षणिक अवदान के कायल हैं। ये बातें पासपोर्ट सेवा केंद्र, दरभंगा के निरीक्षण के लिए आए भारतीय विदेश सेवा के जॉइंट सेक्रेटरी सह चीफ पासपोर्ट ऑफिसर केजे श्रीनिवास ने कही। उन्होंने मां श्यामा की पूजा भी की। इसके बाद नरगौना पैलेस का भ्रमण किया। मौके पर रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर स्वधा रिजवी, श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा, डीईओ कृष्णानंद सदा, डीपीओ नवीन ठाकुर, सदर बीडीओ डॉ. रवि रंजन, उज्ज्वल कुमार थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


