कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
कोयलास्थान पंचायत के वेहटवारा में श्री श्री 108 संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से हुआ। इसमें 121 कन्याओं ने कलश लेकर गांव की परिक्रमा की। यज्ञ स्थल पर कलश पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञ समिति के कई सदस्य इस आयोजन में सक्रिय थे।

शेष नारायण झा केवटी। प्रखंड की कोयलास्थान पंचायत के वेहटवारा में सात दिवसीय श्री श्री 108 संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ एवं झांकी का कलश शोभायात्रा से शुभारंभ हुआ। कलश शोभायात्रा भक्तिपूर्ण माहौल में गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ निकाली गयी। कलश शोभायात्रा में 121 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर गांव का परिक्रमा करते हुए कोयला स्थान से हवाई अड्डा के पास राम जानकी मंदिर पोखर पहुंची। वहां वरूण देवता का पूजा अर्चना के बाद कलश भर कर यज्ञ स्थल पहुंचा। यज्ञ स्थल पर वेद मंत्रो की ध्वनि के बीच कलश स्थापित किया गया। इसके साथ ही कलश पूजन आरती तथा प्रसाद वितरण किया गथा।
कलश शोभायात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव नवीन कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष बैजनाथ साहु, मुख्य संरक्षक सुन्देशवर यादव, मुखिया संजुदेवी तथा प्रतिनिधि बिक्रांत प्रताप साहु आदि सहयोग कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


