विद्यालय भवन का किया गया उद्घाटन

Mar 03, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

कुशेश्वरस्थान के भरडिहा गांव में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया गया। बीडीओ प्रेम शंकर मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने फीता काटा। छात्रों ने कई वर्षों के बाद विद्यालय में पढ़ाई शुरू की, लेकिन केवल एक कमरे के कारण समस्याएं बनी हुई हैं। शिक्षकों को नियमित संचालन का निर्देश दिया गया।

विद्यालय भवन का किया गया उद्घाटन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड की केवटगामा पंचायत के भरडिहा गांव में सोमवार को नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय भरडिहा के भवन का उद्घाटन किया गया । बीडीओ प्रेम शंकर मिश्रा एवं सीओ गोपाल पासवान और मुखिया छेदी राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। विद्यालय का भवन बन जाने से छात्रों ने कई वर्षों के बाद अपने विद्यालय के भवन में पठन पाठन शुरू किया। हालांकि पांच कक्षाओं के लिए एक मात्र कमरे का भवन निर्माण होने से छात्रों की समस्या दूर नहीं हुई है। लेकिन विगत तीन चार वर्षों से ग्रामीणों के दरवाजे दरवाजे भटकने से छात्रों को निजात जरूर मिली है।

संबोधित करते हुए बीडीओ श्री मिश्रा ने शिक्षकों को नियमित समय पर विद्यालय का संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में आवश्यकता अनुसार भवन निर्माण कराने को लेकर विभाग से पत्राचार करने की भी बात कही। मौके पर सरपंच बबन दास सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र और अभिभावकगण्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।