पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

शिव कुमार खर्गा, बिरौल। कुशेश्वरस्थान के विधायक अतिरेक कुमार ने गनौरा-तरवारा पंचायत में 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि अब सभी सरकारी सेवाएं पंचायत स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को प्रखंड और अनुमंडल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड अंतर्गत गनौरा-तरवारा पंचायत में 3 करोड़ 25 लाख 69 हजार 456 रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन सोमवार देर शाम कुशेश्वरस्थान के विधायक अतिरेक कुमार ने फीता काटकर किया। योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार की इस योजना का निर्माण संवेदक एनके एसपी इंफ्रा प्रा. लि., पिपराही लोकहा मधुबनी की ओर से कराया गया है। उद्घाटन के बाद विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि नये सरकार की सोच है कि पंचायत स्तर पर ही शासन-प्रशासन की सभी सुविधाएं आम लोगों को बेहतर तरीके से मिलें। अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय, जाति, आय, ओबीसी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, मनरेगा समेत सभी कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन व निष्पादन यहीं होंगे।

ग्रामीणों को प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे सरकारी काम में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से भवन का सही उपयोग कर लोगों को अधिक से अधिक सुविधा देने की अपील की। उन्होंने बताया कि भवन में आरटीपीएस काउंटर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लेखापाल, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। मौके पर मुखिया रंजू देवी, उप मुखिया पुनीता देवी, सरपंच बबीता देवी, समाजसेवी कुणाल कुमार, पूर्व मुखिया कांग्रेस पासवान,दिनेश कुमार यादव , हेमंत यादव, मनोज कुमार साहू एवं संवेदक एनके एसपी इंफ्रा प्रा. लि. के डायरेक्टर ज्ञानचंद कुमार सहित कई वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद विधायक ने पूरे भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इधर नवनिर्मित भवन को लेकर पंचायत के लोगों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने सरकार के इस कदम की सराहना की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।