लघु, सूक्ष्म तथा मध्यम उद्योग मंत्रालय का एक्सटेंशन सेंटर शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा के इंडस्ट्रियल एरिया में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर का एक्सटेंशन सेंटर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री जीतनराम मांझी की उपस्थिति में ऑनलाइन उद्घाटन हुआ। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने 10 करोड़ की लागत से बने इस केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र तकनीकी प्रशिक्षण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लघु, सूक्ष्म तथा मध्यम उद्योग मंत्रालय का एक्सटेंशन सेंटर शुरू

राजीव रंजन झा,दरभंगा। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, पटना की ओर से एक्सटेंशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री जीतनराम मांझी की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से हुआ। इस अवसर पर दरभंगा में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने 10 करोड़ की लागत से बनाए गए इस एक्सटेंशन सेंटर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मंत्रालय से नियुक्त इस सेंटर के अभियंता अभिजीत कुमार तथा अधिकारयों ने पाग व अंग वस्त्र से सांसद डॉ. ठाकुर को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रामनगर आईटीआई की ओर से प्राचार्य राज कुमार ठाकुर, उप प्राचार्य बबलू कुमार यादव, अनुदेशकगण एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी थे।सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से तकनीकी क्षेत्र में की जा रही पहल और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दरभंगा आईटीआई का चयन प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत किया गया है। इसके तहत संस्थान को सशक्त प्रोडक्शन सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। दरभंगा स्थित यह एक्सटेंशन सेंटर इस पहल को मजबूती प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त आईटीआई दरभंगा में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभुकों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें बेहतर मार्गदर्शन दिया गया है, जिससे वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके हैं।सांसद ने कहा कि आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को एक्सटेंशन सेंटर के लैब तथा आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का काफी फायदा पहुंचेगा। कहा कि केंद्र सरकार ने 2026-27 के बजट में इस मंत्रालय को 10 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति देकर छात्र-छात्राओं तथा उद्यमियों के लिए दूरगामी कदम साबित होने वाली पहल की है। सांसद ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए नई दिशा व नई उपलब्धियों की शुभकामना देते हुए कहा कि आने वाले समय में दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र में नए तकनीकी संस्थानों के व्यवस्था की ठोस पहल की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।