Darbhanga News: राजकीय डिग्री कॉलेजों का एक साथ उद्घाटन 15 को होगा
Darbhanga News: दरभंगा जिले के आठ नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन 15 जुलाई को होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है कि सभी कॉलेज एक साथ खोले जाएंगे। इस कदम से दूर-दराज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Darbhanga News: दरभंगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित आठ नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन 15 जुलाई को किया जाएगा। इसकी तिथि तय कर दी गई है और उद्घाटन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सभी आठ राजकीय डिग्री कॉलेजों का एक साथ उद्घाटन होगा। इसके लिए संबंधित महाविद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उद्घाटन होने वाले महाविद्यालयों में शामिल हैं राजकीय डिग्री कॉलेज सिंहवाड़ा, राजकीय डिग्री कॉलेज तारडीह, राजकीय डिग्री कॉलेज हनुमाननगर, राजकीय डिग्री कॉलेज अलीनगर, राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान, राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान पूर्वी, राजकीय डिग्री कॉलेज किरतपुर व राजकीय डिग्री कॉलेज गौड़ाबौराम।
इन कॉलेजों के शुरू होने से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


