मानवाधिकार संवेदनशीलता का विषय : डॉ. मनोज

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में मानवाधिकार और लैंगिक न्याय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानवाधिकार, लैंगिक समानता और सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज कुमार ने शिक्षा की भूमिका और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।

मानवाधिकार संवेदनशीलता का विषय : डॉ. मनोज

राजीव रंजन झा,दरभंगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में मानवाधिकार और लैंगिक न्याय : समकालीन विमर्श और चुनौतियां विषय पर सोमवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानवाधिकार, लैंगिक समानता एवं समकालीन सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता लनामिवि के उप परीक्षा नियंत्रक (तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा) सह राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार ने मानवाधिकार एवं जेंडर जस्टिस के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार केवल कानूनी विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनशीलता का विषय है। वर्तमान समय में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि समाज में समान अवसर एवं सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक समाज में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि वे भविष्य के नेतृत्व एवं सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण वाहक हैं।निदेशक प्रो. अजय नाथ झा ने कहा कि मानवाधिकार एवं जेंडर जस्टिस जैसे विषय वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। छात्राओं को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों की भी समझ होनी चाहिए। उप कुलसचिव डॉ. प्रियंका राय ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों दोनों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन नेहा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में डब्ल्यूआईटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।