मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने ली सुधि
Feb 07, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा के डीएमसीएच में कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव के पीड़ितों से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी ली और जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले की उचित जांच की भी अपील की।

दरभंगा। डीएमसीएच में इलाजरत कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव के पीड़ितों से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। मानवाधिकार संस्था के डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में डॉ. अमरजी मंडल, रासलाल मंडल, शांति समिति सदस्य मालती कुमारी, नंदकिशोर यादव, मो. अली व भागीरथ यादव ने घटना की जानकारी ली और जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मामले की समुचित जांच हो और दोषियों को चिह्नित किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


