ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगा खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग

खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग

बिरौल। थाना क्षेत्र के सोनबेहट गांव में रविवार को खाना बनाने के दौरान आग...


खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 27 Dec 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

बिरौल। थाना क्षेत्र के सोनबेहट गांव में रविवार को खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अगलगी में गृहस्वामी दिनेश मंडल की पत्नी निर्मला देवी झुलस गयी जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में घर में रखे बर्तन, अनाज, जेवर, कपड़े,मोबाइल, 24 हजार नगद सहित दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिन के करीब 12 बजे दिनेश मंडल की पत्नी निर्मला देवी खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से टाट-फूंस के घर में आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जबतक ग्रामीण व गृहस्वामी पहुंचते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। खाना बना रही गृहस्वामी की पत्नी निर्मला देवी बुरी तरह झुलस गई। इधर, सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को क्षति के आकलन के लिए भेज गया है। जांच के बाद शीघ्र ही पीड़ित परिवार को अनुदान की राशि दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें