80 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चे सम्मानित

Apr 05, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

हनुमाननगर के पंचोभ गांव में शैल विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में जिले के टॉपर्स को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रिंस कुमार यादव, श्रुति सुमन और कुणाल राय शामिल हैं। कुल 55 छात्रों को 80% से अधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया।

80 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चे सम्मानित

हनुमाननगर। प्रखंड के पंचोभ गांव स्थित शैल विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंच पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा के जिला टॉपर्स ने सबका ध्यान खींचा। डीएन हाईस्कूल, पंचोभ के छात्र और दरभंगा जिले के चौथे टॉपर प्रिंस कुमार यादव, रुपौली हाईस्कूल की छात्रा और छठी टॉपर श्रुति सुमन, मोरो हाईस्कूल के छात्र और जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले कुणाल राय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके साथ मैट्रिक और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कुल 55 बच्चों को सम्मानित किया गया।समारोह

की अध्यक्षता डॉ. संजीव कुमार चौधरी व संचालन पंचायत के मुखिया सह संस्था के सचिव राजीव चौधरी ने किया। इस दौरान एमके कॉलेज के प्राचार्य मो. रहमतुल्लाह, एमएलएसएम कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. शंभू प्रसाद यादव, डीएन हाईस्कूल के प्रिंसिपल अख्तर, प्रो. उषा चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जहां एक ओर मेधावियों की मेहनत की सराहना हुई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा तेज रही। सवाल उठा कि जिन बच्चों ने सीमित संसाधनों में जिले में टॉप किया, अगर उन्हें बेहतर सुविधा मिले तो वे राज्य और देश स्तर पर क्या कर सकते हैं। सम्मानित बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।