समाचार पत्र विक्रेताओं ने मनाई होली

Mar 03, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में समाचार वितरक संघ और जिला बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। वितरक, एजेंट, न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए, जिन्होंने इस पर्व को धूमधाम से मनाया।

समाचार पत्र विक्रेताओं ने मनाई होली

दरभंगा। समाचार वितरक संघ की ओर से दरभंगा क्लब परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वितरक एवं एजेंट मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामना दी। इसमें अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं सचिन सह कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू कुमार शामिल थे। इसके अलावा सुनील कुमार, प्रमोद दास, लालबाबू कुमार, पंकज गिरि, बैद्यनाथ गिरि, संतोष कुमार, राजू पासवान, डॉ. नवीन कुमार सिंह, शंकर झा, अंकित कुमार, अशोक सिंह आदि होली मिलन समारोह में शामिल हुए। होली मिलन समारोह का आयोजन लहेरियासराय। दरभंगा जिला बार एसोसिएशन में सोमवार को होली मिलन समारोह न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया।

इसमें प्रधान जिला जज शिव गोपाल मिश्र सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।