एमजीएसएस में मनाया गया हिन्दी दिवस
दरभंगा के महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की दोनों शाखाओं में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कविता पाठ, कहानी वाचन और निबंध लेखन आयोजित की गईं। प्राचार्या श्रावणी शिखा ने...

दरभंगा। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की दोनों शाखाओं में हिन्दी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बंगाली टोला शाखा में कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या श्रावणी शिखा, प्रबंधक राजीव कुमार एवं हिंदी विभागाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ने व वाजितपुर शाखा में प्राचार्य अजय झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के लिए कविता पाठ, कक्षा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के बच्चों के लिए कहानी वाचन एवं चतुर्थ से दशम कक्षा के बच्चों के लिए निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय भाषण में सबों को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रावणी शिखा ने हिंदी साहित्य के जनक भारतेंदु हरिश्चन्द्र को याद करते हुए उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वाजिदपुर शाखा में प्राचार्य अजय झा ने भी विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के नौवीं कक्षा की छात्रा आर्या सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक वर्तिका श्री ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




