आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से डूबीं सड़कें, उखड़े पेड़
बुधवार की शाम दरभंगा में एक घंटे की मूसलधार बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के साथ तेज हवा से बिजली गुल हो गई। जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तारालाही में एक पेड़ गिरने से वाहनों का परिचालन ठप हो गया, जिसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई है।

संजय लाला,दरभंगा। बुधवार की शाम करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के साथ चल रही यह हवा से बिजली गुल हो गई। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि जगह- जगह जलजमाव हो जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर तारालाही में सड़क के बीचोबीच पेड़ के गिर जाने से वाहनों का परिचालन ठप हो गया। पेड़ हटाने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। यातायात बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। सुबह से ही मौसम सुहावना था। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।
दिनभर बारिश होने के आसार बने रहे। अचानक शाम करीब 7.15 बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। काफी देर तक बारिश होने से डीएमसीएच परिसर के अलावा मिश्रा टोला, स्वीट होम तिराहा, बलभद्रपुर, मौलगंज, सकमा पुल आदि जगहों पर सड़कों पर जलजमाव हो गया। बिजली की कड़कड़ाहट से लोग चौंकते रहे मूसलाधार बारिश और आंधी जा वजह से शादी समारोह और मुंडन कार्यक्रम की तैयारी में लगे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पंडाल उड़ गए। मेहमानों के लिए बन रहे व्यंजनों की सुरक्षित रखने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। जहां वॉटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था नहीं थी, वहां और भी ज्यादा परेशानी हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


