आंधी-बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से मिली राहत
दरभंगा में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार रात बारिश से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने तापमान को गिराया, लेकिन बिजली कटौती और जलजमाव ने समस्याएँ बढ़ा दीं। बारिश ने वातावरण को सुहावना बना दिया, लेकिन कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

दरभंगा। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे दरभंगावासियों को सोमवार की रात मौसम ने बड़ी राहत दी। रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट आने और ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहावना हो गया। हालांकि इस राहत के साथ शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलजमाव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर थे। शाम होते-होते भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल रही थी। इसी बीच रात करीब नौ बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई。
बारिश का प्रभाव
बारिश भले ही अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन इसके असर से मौसम पूरी तरह बदल गया। सड़कों और बाजारों में मौजूद लोगों ने बारिश का आनंद लिया तथा गर्मी से मिली राहत पर संतोष जताया। दूसरी ओर, तेज हवा और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बिजली गुल होते ही लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई मोहल्लों में देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों और गलियों में बिजली आने का इंतजार करते नजर आए। गर्मी से राहत मिलने के बावजूद अंधेरे और बिजली संकट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
बिजली संकट
तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप : बेनीपुर। तेज आंधी व वर्षा से सोमवार की देर शाम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अनुमंडल के विभिन्न मार्गों में सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गयी। वहीं, आम की फसल को क्षति है। बेनीपुर-गंगवाड़ा 33 हजार लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप है। बहेड़ा-सकरी, बेनीपुर-बिशनपुर, बेनीपुर-बिरौल, दरभंगा-बेनीपुर, धरौड़ा-मायापुर-उदय, बहेड़ा-बहेड़ी, बहेड़ा-झंझारपुर आदि मार्गों में डाली और पेड़ गिरने से आवागमन है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


