Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsHealth Camp for Pregnant Women Organized Under PM Safe Motherhood Scheme
स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

संक्षेप:

घनश्यामपुर और जाले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 134 और 109 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना था। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई।

Jan 10, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

घनश्यामपुर। स्थानीय सीएचसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र की 134 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा वंदना कुमारी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं तथा उनके गर्भ में पल रहे शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उन्हें कुपोषण से बचाना है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, एचआइवी आदि की जांच कर जरूरत के मुताबिक दवाइयां दी गई। डा पुष्पांजलि कुमारी ने खान पान तथा संतुलित आहार की जानकारी दी।इसी बीच सिविल सर्जन डा अरुण कुमार ने संचालित शिविर का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में सिविल सर्जन ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई, दवा भंडार सहित विभिन्न पंजियों की जांच की तथा प्रभारी को कई निर्देश दिए। इस मौके पर डा एस मिश्र, डा कृष्ण दयाल झा, डा पुष्पांजलि कुमारी, डा अर्चना, सुमित कुमार, बबन प्रसाद आदि उपस्थित थे। जाले सीएचसी में लगे शिविर में हुआ मेडिकल चेकअप जाले। कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को स्थानीय सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विवेकानंद झा की अध्यक्षता और बीएचएम कुमुद रंजन कुमार के संचालन में प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु सुरक्षा के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इलाज के लिए कुल 211 मरीजों का निबंधन किया गया, जिसमें 109 गर्भवती महिलाएं थीं। इन महिलाओं का महिला चिकित्सक डा. कुमारी अनुराधा द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया। शिविर को लेकर निबंधन काउंटर सहित मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी कक्ष के दरवाजे पर महिलाओं सहित अन्य मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थी।