ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगामानदेय में बढ़ोतरी से सेविकाओं में खुशी

मानदेय में बढ़ोतरी से सेविकाओं में खुशी

प्रधानमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मासिक मानदेय की बढोतरी की घोषणा से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। अंचल के कसरौड करकौली पंचायत की आंगनवाड़ी केंद्र संख्या...

मानदेय में बढ़ोतरी से सेविकाओं में खुशी
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाThu, 13 Sep 2018 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मासिक मानदेय की बढोतरी की घोषणा से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। अंचल के कसरौड करकौली पंचायत की आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 131 का संचालन कर रही ममता कुमारी कहती है, कतेक सरकार एलैई और गेलैए मगर हमरा सबहक दरद मोदिऐ जी बूझलखिन्ह जे आव हमरा सबहक मानदेय मे तीगुनाक बढ़ोतरी भेल।

गौड़ाबौराम अंचल के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 10 की सेविका ललिता देवी कहती है, हमरा सबके मात्र पंद्रह सौ रुपैया मानदेय भेटैत रहे आब मोदी जी पैतालीस सौ रुपैया महिना कय दैलखिन्ह, ललिता अखबार की पन्ने उलटाती हुई कहती है, पढियो सेविका के पैंतालीस सौ और सहायिका कय साढे बाईस सौ रुपैया आब भेठते।

वहीं बगल मे बच्चों के लिये पोषाहार तैयार कर रही सहायिका सीता देवी बोली सर प्रधानमंत्री मोदी जी कहलखिन्ह सेविका सहायिका के बदौलत गरीब गुरुवा घरक बच्चा मेडल जीतलक अछि, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका क लेल एहि सं बेसि की सम्मान भैटते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें