प्रिंस को गोल्ड मेडल मिलने से कलिगांव में खुशी

प्रिंस को गोल्ड मेडल मिलने से कलिगांव में खुशी

संक्षेप:

सिंहवाड़ा। नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कलिगांव के प्रिंस कुमार झा ने जैसे ही बाजी...

Dec 21, 2023 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

सिंहवाड़ा। नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कलिगांव के प्रिंस कुमार झा ने जैसे ही बाजी मारी। बनारस से इसकी जानकारी आते ही कलिगांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बीएचयू के आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन शंखनाद ने प्रिंस को ट्रॉफी प्रदान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जगन्नाथ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती को अपने शिष्य को गोल्ड मेडल मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने प्रिंस सहित उसकी मां जूली देवी एवं पिता महेश झा को आशीर्वाद संदेश भेजा। बताया गया है की आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में कलिगांव के प्रिंस कुमार झा ने भी शिरकत की थी। चैंपियनशिप में यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश व दिल्ली सहित 15 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रमुख पुष्प झा, मुखिया संघ के अध्यक्ष पप्पू चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अहमद अली तमन्ने, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, भरवाड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुनील भारती, प्रेम भगत आदि ने बधाई संदेश भेजा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।