Darbhanga News: हनुमाननगर:समाज में शिक्षा की चेतना जगा रहा है श्रीकृष्ण चेतना मंच
Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। श्रीकृष्ण चेतना मंच समाज में शिक्षा की चेतना जगा रहा है। यह बात

Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। श्रीकृष्ण चेतना मंच समाज में शिक्षा की चेतना जगा रहा है। यह बात रविवार को हनुमाननगर प्रखंड के गोरहारी के पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण चेतना मंच द्वारा आगामी वार्षिकोत्सव को लेकर आयोजित विशेष बैठक में शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय ने कही। बैठक में लोगों को बताया गया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, अव्यवस्था, अंधविश्वास और अशिक्षा के खिलाफ मुहिम चलानी होगी। मंच से जुड़े पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव यादव ने मंच के वार्षिक उत्सव आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर विस्तार से सबों को अवगत कराते हुए अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
साथ ही आगामी छह सितंबर लहेरियासराय प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। पाखंड व अंधविश्वास से दूर होकर अपने बच्चों को शिक्षित करने एवं आपसी सामाजिक सद्भाव कायम करने के लिए वक्ताओं ने अपनी बात रखी। मौके पर मंच के उपाध्यक्ष रामविलास यादव, संयुक्त सचिव शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय, अशोक कुमार राय, लाल बाबू यादव, विरल यादव, उपेंद्र महतो, मनोज राय, कवींद्र यादव, गंगा विष्णु राय, रामराजी यादव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन कमल महतो के सहयोग से हुआ।


