Darbhanga News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़े युवक-युवतियां

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: दरभंगा/अलीनगर, हिटी। इस्कॉन मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के मौके पर नंद उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं का आकर्षण बनी। आचार्य श्रील प्रभुपाद जी का आविर्भाव दिवस भी मनाया गया।

Darbhanga News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़े युवक-युवतियां

Darbhanga News: दरभंगा/अलीनगर, हिटी। शहर के शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में नवनिर्मित भव्य हॉल में जन्माष्टमी के मौके पर नंद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। इसमें नौ मटकियां फोड़ी गयी। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए। हजारों की तादात में कृष्णभक्त इस दिव्य उत्सव के साक्षी बने। नौ मटकियों में से तीन मटकी महिलाओं ने फोड़ी। इसकी ऊंचाई 15 फीट थी। शेष छह मटकी युवाओं ने फोड़ी। इसकी ऊचाई 18 फीट थी। यह कार्यक्रम दो घंटे चला। सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक भक्तिमय वातावरण के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। हरिनाम संकीर्तन की धुन पर सभी भक्त झूम उठे। सभी भक्तों को निरंतर खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर इस्कॉन के फाउंडर आचार्य जगतगुरु एसी भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद जी का आविर्भाव दिवस भी मनाया गया। इसमें उनके विग्रह का महाभिषेक कर उनको पुष्पांजलि अर्पण किया गया। इसके बाद उनको 108 भोग अर्पण कर उनकी महाआरती की गयी। अंत में आये सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी थी। वहीं, चकमनौर मिल्की टोला स्थित दशकों पुराने कृष्ण मंदिर में स्थापित भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा स्थल के आसपास लगे मेले में विभिन्न प्रकार के झूले और दुकानें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। नवानगर, सुहथ, अधलोआमा सहित अन्य गांवों में भी कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों की धूम है। इससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

मेला समापन और विसर्जन

इधर, कटहा-मिल्की गांव में आयोजित मेले के समापन पर रविवार शाम प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूजा स्थल से निकलकर बगल के तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा पुलिस बल के साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे। स्थानीय स्तर पर भाजपा नेता पप्पू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव, बलराम झा, पंसस मो. लड्डू, कुलदीप यादव, हीरा प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी

मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस्कॉन मंदिर परिसर में कब और कौन सा उत्सव मनाया गया?−
इस्कॉन मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के मौके पर नंद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़े युवक-युवतियां