मनीगाछी में धूमधाम से मनाया गया पूजनोत्सव
प्रखंड क्षेत्र के माउंबेहट, टटुआर, नेहरा, जगदीशपुर राजे, बलौर, बहुअरवा सहित अन्य गांवों में श्रीकृष्ण पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने भगवान वासुदेव, माता देवकी और बलराम की पूजा की। माउंबेहट...

प्रखंड क्षेत्र के माउंबेहट, टटुआर, नेहरा, जगदीशपुर राजे, बलौर, बहुअरवा सहित अन्य गांवों में श्रीकृष्ण पूजनोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय इस पूजनोत्सव की पूर्व रात में भगवान वासुदेव के जन्मोत्सव के बाद रविवार को भक्तों ने जगह-जगह बनी भगवान वासुदेव, माता देवकी, यशोदा एवं दाऊ बलराम की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। माउंबेहट गांव में विगत सात दशकों से पूजा हो रही है। यहां पूजा स्थल एवं मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा समिति की ओर से भव्य मेला तथा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूजा समिति के लोग बताते हैं कि यहां प्रतिवर्ष दो दर्जन से भी अधिक लोग मन्नतें पूरी होने पर भगवान को चांदी एवं सोने की बांसुरी समर्पित करने आते हैं।
समिति की ओर से सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों में विशिष्ट पहचान रखने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर नेहरा गांव में विगत पांच दशकों से आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में भगवान वासुदेव का मटका फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। बेनीपुर में जगह-जगह हुई विशेष पूजा : बेनीपुर। प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। बहेड़ा, लक्ष्मणपुर, कोठबन्ना, बेनीपुर, तरौनी, नवादा, रमौली, सझुआर, पोहद्दी, हाबीभौआड़ आदि जगहों पर देर रात तक विशेष पूजा-अर्चना की गई। गीत-संगीत से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




