Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off 11-Day Indra Puja Festival at Dhamad Chowk

भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

धमाद चौक पर 11 दिवसीय श्रीश्री 108 इंद्रपूजा मेला महोत्सव की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 551 कन्याओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जालेश्वरी स्थान दुर्गा मंदिर के पास पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 5 Sep 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

जाले। सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरूवार को धमाद चौक पर आयोजित 11 दिवसीय श्रीश्री 108 इंद्रपूजा मेला महोत्सव के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 551 कन्याओं ने भाग लिया। धमाद चौक से कलश शोभायात्रा समधिनियां मोदी पोखर होते हुए जालेश्वरी स्थान दुर्गा मंदिर के पास पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसका नेतृत्व पूजा समिति के अध्यक्ष रामप्रताप चौपाल, सचिव मायाराम महतो, उपसचिव अजय कुमार पासवान आदि संयुक्त रूप से कर रहे थे। यह मेला 14 सितंबर तक चलेगा।