वैश्य पोद्दार महासभा ने बिरौल में किया समारोह
कुशेश्वरस्थान में वैश्य पोद्दार महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन पोद्दार ने की। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। रंग-बिरंगे माहौल में गीत-संगीत पर लोग थिरकने लगे।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। वैश्य पोद्दार महासभा की ओर से रविवार को कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित अर्जुन पोद्दार के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष पवन पोद्दार ने की। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। सभी से मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाना चाहिए। इस दौरान प्रस्तुत होली गीतों और पारंपरिक धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। रंग और उमंग से सराबोर माहौल ने सभी अतिथियों को उत्साहित किया।
आयोजक संतोष पोद्दार ने अतिथियों को विभिन्न लजीज व्यंजन परोसा। मौके पर पूर्वी सीओ गोपाल पासवान, नपं के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जैरूण पासवान, महासभा के पूर्वी प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पोद्दार, कोषाध्यक्ष विजय पोद्दार, केवटगामा के सरपंच बबन दास व अरुण कुमार राय, शिवजी राय सहित दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


