रेवढ़ा गांव में 45वां महावीरी झंडा महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न
रेवढ़ा गांव में शनिवार को 45वां महावीरी झंडा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस महोत्सव में 131 फीट ऊंचा महावीरी झंडा स्थापित किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की और विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा की।
जाले। थानाक्षेत्र के रेवढ़ा गांव में शनिवार को पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 45वां महावीरी झंडा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 131 फीट ऊंचे गगनचुंबी महावीरी झंडा के सभी 33 तलों में श्रीराम पंचायतन के अलावे विभिन्न देवी-देवताओं की तस्वीरें विराजित थीं। शांति व्यवस्था को लेकर इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सदर एसडीपीओ-टू कमतौल एसके सुमन के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसमें सदर अनुमंडल-टू कमतौल क्षेत्र के जाले के साथ साथ कमतौल, सिंहवाड़ा, सिमरी, केवटी और रैयाम थाना की पुलिस, बज्र वाहन के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई थी।
इसके अलावे महावीरी झंडा पूजा समिति की ओर से 101 स्वयंसेवकों को भी विधि-व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए तैनात किया गया था। इस मौके पर आकर्षक मेला भी लगा थे, जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर सीओ वत्सांक, बीडीओ मनोज कुमार, कमतौल पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, एसआई दीपशिखा, सुल्तान अहमद, उमेश पांडेय, शिवजी सिंह, भरत कुमार एवं दिव्यांशु शेखर सहित कमतौल पुलिस अंचल क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ गणमान्य लोगों में जदयू के वरिष्ठ नेता वली इमाम बेग चमचम, पूर्व मुखिया मिथिलेश प्रसाद, पूर्व सरपंच रामाशंकर प्रसाद साह आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




