हाबीभौआड़ में चार दिनों से नहीं आ रही गैस

Apr 09, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में गोदावरी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के वितरण में अनियमितताएं सामने आई हैं। डीएम कौशल कुमार ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। जांच में अवैध भंडारण, कालाबाजारी और उपभोक्ताओं की शिकायतों की अनदेखी के मामले उजागर हुए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हाबीभौआड़ में चार दिनों से नहीं आ रही गैस

दरभंगा। गैस सिलेंडर के लिए मची अफरातफरी के बीच शहर के गोदावरी गैस एजेंसी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर हुई है। डीएम कौशल कुमार ने एजेंसी के प्रोपराइटर को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश देते हुए कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एजेंसी का अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। डीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि बुधवार को डीडीसी स्वप्निल, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश गुप्ता एवं पणन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से अल्लपट्टी स्थित गोदावरी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई।जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अुनसार अनुज्ञप्ति में वर्णित गोदाम के अतिरिक्त एक अन्य कक्ष का अवैध रूप से उपयोग गैस सिलेंडरों के भंडारण के लिए किया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर पाए गए। इनके संबंध में एजेंसी के प्रोपराईटर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। जांच में यह भी पाया गया कि एजेंसी में भारी बैकलॉग के बावजूद सिलेंडरों की संदिग्ध डिलेवरी की जा रही है।चार अप्रैल की तिथि में उपभोक्ताओं की संख्या की तुलना में अधिक सिलेंडरों की डिलेवरी दर्शायी गई, जिससे कालाबाजारी की आशंका प्रबल होती है।उपभोक्ताओं की शिकायतों के बावजूद समय पर गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके अलावा गोदाम परिसर में गैस सिलेंडर के स्टॉक एवं मूल्य से संबंधित अनिवार्य सूचना का प्रदर्शन नहीं किया गया, जो द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 की कंडिका-08 का उल्लंघन है। एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निष्पादन में भी घोर लापरवाही बरती जा रही है। बड़ी संख्या में लंबित बुकिंग (बैकलॉग) के बावजूद समय पर होम डिलेवरी नहीं की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।