Darbhanga News: मनीगाछी में गणेश पूजा पर निकाली भव्य कलशयात्रा
Darbhanga News: पवन झा, मनीगाछी। भट्टपुरा गांव में 30 वर्षों से गणेश पूजा का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ हुआ। कलश शोभा यात्रा में 551 कन्याओं ने भाग लिया। पूजा 15 से 21 सितंबर तक चलेगी और अंतिम दिन विसर्जन किया जायेगा। यहाँ आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के भट्टपुरा गांव में विगत तीन दशकों से भी अधिक समय हो रही गणेश पूजा का शुभारंभ मंगलवार को वेद मंत्रोच्चार के साथ विधान पूर्वक हुआ । पूजा के पूर्व इस अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उत्साहित लोगों द्वारा जय गणेश के जयकारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। कलश शोभा यात्रा में 551 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कन्याओं का समूह गाजे बाजे के साथ भट्टपुरा गणेश मंदिर से चलकर गंगौली स्थित पोखर से पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर पहुंचा जहां विद्वान् पंडितों के द्वारा सविधि पूजा करबाई गई। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष संजय मंडल एवं सचिव आदित्य मंडल ने बताया कि 15 से 21 सितंबर तक होने वाली भगवान गणेश पूजा का विसर्जन अंतिम दिन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि दूर दूर के श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। विगत 23 वर्षो से यहां प्रतिवर्ष स्थायी रूप से बने इस गणेश मंदिर में गणेश भगवान की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की जाती है।मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्रीमद् भागवत सहित भजन कीर्तन का आयोजन के साथ 21 सितंबर को कलश विसर्जन सह कलश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जायेगा।


