Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsFree Medical Camp at Jawahar Navodaya Vidyalaya by Alumni Doctors
चिकित्सक बने नवोदय के पूर्ववर्ती छात्रों ने किया इलाज

चिकित्सक बने नवोदय के पूर्ववर्ती छात्रों ने किया इलाज

संक्षेप: केवटी में पचाढ़ी पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में एलूमनी डॉक्टरों द्वारा एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों बच्चों और नवोदय कर्मियों ने इलाज कराया। डॉक्टरों ने निःशुल्क जांच और दवाइयों का...

Mon, 8 Sep 2025 04:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

केवटी। पचाढ़ी पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में एलूमनी डाॅक्टरों द्वारा आयोजित फ्री चिकित्सा शिविर में सैकड़ों बच्चों और नवोदय कर्मियों ने अपना इलाज कराये। इसमें कई तरह के निःशुल्क जांच तथा दवाइयों का वितरण किया गया। प्राचार्य विजय कुमार झा ने बताया कि अध्ययनरत बच्चों को अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए इनसबों से प्रेरणा मिली। फ्री चिकित्सा शिविर में गैस्ट्रो के डाॅ हिमांशु शेखर, पैथोलोजिस्ट डाॅ कुणाल कौशल,अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ सलीम,दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ दिलीप कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ,पेडियाट्रिक मामलों के डाॅ राजीव रंजन व डाॅ अरसद करीम, डाॅ राकेश कुमार, सहयोगी अलुमनाई डाॅ सौरभ कुमार झा, डाॅ प्रतीक, डाॅ मोनू कुमार सिंह, डाॅ ज्ञानप्रकाश ने बच्चों व स्टाफ का इलाज किया।डाॅ

तिलक राणा और डाॅ चन्दन राणा ने भी अपनी भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाया। सभी डाक्टर अपने सदनों का भी मुआयना किया जहां रहकर वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कार्यक्रम का संचालन आलोक शर्मा, वरिष्ठ शिक्षिका नीलम शर्मा किया। इस अवसर पर डाॅ गुणानन्द पाठक, राजू कुमारी, डा आफताब आलम और कार्यालय अधीक्षक जानकी बल्लभ झा भी उपस्थित थे। चलते-चलते अलुमनाई डाक्टरों ने नवोदय विद्यालय के बच्चों से कहा कि अब हर महीने अलग-अलग बिमारियों के विशेषज्ञ डाॅक्टर इस विद्यालय में आएंगे फ्री चिकित्सा, फ्री जांच और मुफ्त में इलाज करेगे।