पूर्व मंत्री ने बीवी जी राम जी की खूबियों से कराया अवगत
दरभंगा में पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत बीवी जी राम जी अधिनियम के प्रभावों की चर्चा की। इस अधिनियम से ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की कानूनी मजदूरी रोजगार गारंटी मिलेगी, जिससे आय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। गांवों के टिकाऊ विकास पर भी जोर दिया गया।

दरभंगा। दरभंगा परिसदन में शनिवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त बीवी जी राम जी के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों तथा इसके व्यापक प्रभावों पर जानकारी दी। विधायक श्री कुमार ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण भारत की रोजगार नीति में ऐतिहासिक और दूरदर्शी परिवर्तन है। इसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वित्तीय वर्ष 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों की कानूनी मजदूरी रोजगार गारंटी प्रदान की गई है। इससे गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के परिवारों की आय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
उन्होंने बताया कि यह अधिनियम केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे टिकाऊ और उत्पादक ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत जल संरक्षण, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से संबंधित संरचनाएं तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि रोजगार के साथ-साथ गांवों का दीर्घकालिक विकास भी सुनिश्चित हो सके। इस नई व्यवस्था में ग्रामसभा और पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, जदयू जिला उपाध्यक्ष चंदन जायसवाल, प्रदीप महतो, लोजपा आर जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, हम जिला अध्यक्ष मनोज सदा, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, सुजीत मालिक, विजय चौधरी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


