डीएम और एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

Mar 03, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय में डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने होली पर्व के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। 500 से अधिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम और एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को अधिकारियों व जवानों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर हजमा चौराहा, दिल्ली मोड़, दरभंगा रेलवे स्टेशन, लहेरियासराय टावर आदि समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान आम लोगों को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। संयुक्त आदेश के तहत 500 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने जिलावासियों से अपील की है कि आपसी भाईचारे के वातावरण में होली का पर्व मनाएं, किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाएं।

ओवरऑल नियंत्रित करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 06272-240600 है। डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उपद्रव फैलाने या समाज का वातावरण दूषित करने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। क्यूआरटी टीम भी लगातार सक्रिय है। कमतौल में संवेदनशील क्षेत्रों में किया भ्रमण कमतौल। होली व रमजान को लेकर सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन के नेतृत्व में कमतौल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई अभिलाषा कुमारी, एसआई नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी थे। फ्लैग मार्च ढढ़िया बेलवाड़ा पंचायत के रमौल, कमतौल, टेकटार, धरमपुर, निकासी, मधुपुर, हरिहरपुर, मोहम्मदपुर समेत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की। आपसी भाईचारा कायम रखने का दिया संदेश बेनीपुर। एसडीएम के साथ पुलिस प्रशासन ने सोमवार की शाम होली पर्व के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला। बहेड़ा थाने से फ्लैग मार्च शुरू होकर छोटी बाजार बड़ी बाजार, आशापुर टावर चौक होते हुए बेनीपुर पहुंचा। इस दौरान होली पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाते हुए आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया गया। एसडीएम मनीष कुमार झा, एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, बहेड़ा थाने के प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार, सीओ अश्वनी कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। उपद्रवी तत्वों को दी गयी चेतावनी तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को नदियामी, कुर्सो, मछैता, ककोढ़ा आदि गांवों में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दौरान अशांति फैलाने वाले उपद्रवी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उपद्रवी एवं शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी भी की गयी है। जगह-जगह निकला गया फ्लैग मार्च सिंहवाड़ा। होली के मौके पर शांति एवं सद्भाव बनाये रखने को लेकर सिंहवाड़ा एवं सिमरी थाना क्षेत्र के अधिकतर गांवों में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। सिमरी थाना परिसर से सीओ नेहा कुमारी व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में माधोपुर, गोविंदपुर, बसतवाड़ा, बनौली आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। दूसरी ओर सिंहवाड़ा, भरवाड़ा, राजो, भगवतीपुर, कटासा कटका आदि गांवों में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला गया। बसंत कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तनाती की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।