Darbhanga News मानसून की पहली बारिश से शहर की कई सड़कों पर हुआ जलजमाव

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News बैद्यनाथ झा बैजू द्वारा रिपोर्ट की गई, रविवार की रात और सोमवार की दोपहर मानसून की पहली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई सड़कों पर जलजमाव होने के कारण आवागमन में परेशानी हुई। नगर निगम ने जलनिकासी के लिए कर्मियों को निर्देश दिए हैं।

Darbhanga News मानसून की पहली बारिश से शहर की कई सड़कों पर हुआ जलजमाव

Darbhanga News बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहरी क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार की दोपहर मानसून की पहली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बारिश में शहर की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से तेज धूप और बढ़ते तापमान की मार झेल रहे थे। चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर के समय सड़कें वीरान हो जाती थीं। उमसभरी गर्मी ने जनजीवन को भी प्रभावित कर रखा था। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली भी आंखमिचौनी कर रही थी। बार-बार लाइन ट्रिप और फेज उड़ने की समस्या से लोग परेशान थे। अमूमन पूरे शहर का एक हाल था। लोग इस भीषण गर्मी से राहत के लिए तरस रहे थे। रविवार की रात मौसम का मिजाज बदला और कुछ देर के लिए हुई झमझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी। बीच-बीच में ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही थी। पंडासराय के जगजीवन साह ने बताया कि लोग चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी से परेशान थे। रविवार की रात और सोमवार की सुबह मौसम में बदलाव आ गया। वर्षा होने से लोगों को राहत मिली। एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या बढ़ गई।

जलजमाव की समस्या

बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गई है। जलनिकासी के लिए नगर निगम के कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। कई जगहों पर दमकल के माध्यम से जलनिकासी करायी जा रही है।

नगर प्रबंधक का बयान

सामान्य प्रश्न

बारिश के बाद जलजमाव की समस्या कहाँ हुई?
बारिश के बाद जलजमाव की समस्या शहर के कई निचले इलाकों में हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।