अग्निपीड़ित लोगों को मिली सहायता
Apr 07, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
तारडीह में 5 अप्रैल को हुई भीषण अग्निकांड के बाद, सोमवार को सीओ सुरेश पासवान ने अग्नि पीड़ितों को सहायता दी। सात पीड़ितों को 12 हजार रुपये का चेक और 14 पीड़ितों को पॉलिथीन प्रदान किया गया।

तारडीह। राजाखड़वार पंचायत वार्ड नं.-10 एवं कुर्सो-मछैता पंचायत वार्ड नंबर-एक में गत पांच अप्रैल की हुई भीषण अग्निकांड को लेकर सभी अग्नि पीड़ितों को अंचल कार्यालय में सोमवार को सीओ सुरेश पासवान ने आपदा मद से दुर्गानंद राम, जुगती राम, पूजा कुमारी, शैल देवी सहित सात अग्निपीड़ित को 12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौपा। वहीं 14 अग्निपीड़ितों को पॉलिथीन दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


