अधिकारियों ने लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में अग्निशमन विभाग को अगलगी की सूचना मिली। तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक घर जलकर राख हो चुका था। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। सांसद और विधायक ने घटना पर दुख जताया और पीड़ितों की मदद का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने लिया जायजा

दरभंगा। लोगों ने अगलगी की घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन की तीन गाड़ियां वहां पहुंची। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक पूरा घर जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना पर सदर एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार, सदर बीडीओ रवि रंजन, प्रभारी सीओ सुरेश पासवान आदि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। सांसद-विधायक ने घटना पर जताया दुखदरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि देर शाम घटना की जानकारी मिली। यह घटना अत्यंत दुखद है।

पीड़ितों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हर तरह की सहायता दिलाने की दिशा में मैं आवश्यक पहल करूंगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है। नगर विधायक ने कहा कि मुझे अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। पीड़ित परिवार की मैं अपने स्तर से हर संभव मदद करूंगा। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता व दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।