Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsFire Incident in Bihar Village Destroys Homes and Livestock
तीन परिवारों के आशियाने जले

तीन परिवारों के आशियाने जले

संक्षेप:

बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी गांव में शुक्रवार शाम अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख हो गए। चार पशुओं की मौत हो गई और दो बछड़े जख्मी हो गए। लाखों की संपत्ति आग में जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और अग्निशामक टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की गई।

Jan 31, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बिरौल। थाना क्षेत्र के हाटी गांव में शुक्रवार की देर शाम अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख हो गये। इस घटना में चार पशुओं की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी एवं दो बछड़े जख्मी हो गये। इस घटना में घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े सहित लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार गांव के पश्चिमी भाग स्थित ललन मंडल के मवेशी घर में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया गया था।

अचानक अलाव की एक चिंगारी ने पास रखे सूखे चारे को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के उनके भाई बच्चन मंडल एवं नंदकिशोर मंडल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो जाने का अनुमान लगाया गया है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अमरनाथ झा ने बताया कि तीनों भाई मेहनत-मजदूरी और पशुपालन के जरिए अपने परिवार का पेट पालते थे। इस अग्निकांड ने उन्हें खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;