Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsFire Incident at Hazrat Shahid Baba Dargah Sparks Outrage
मजार के अंदर रखी चादर में लगी आग, लोग आक्रोशित

मजार के अंदर रखी चादर में लगी आग, लोग आक्रोशित

संक्षेप:

लहेरियासराय में शुक्रवार रात हजरत शहीद बाबा की मजार में चादर में आग लग गई। यह जानकारी शनिवार सुबह मिली, जिससे लोग मजार के पास इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अगरबत्ती या अन्य हो सकता है। एफएसएल टीम जांच कर रही है।

Jan 18, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के पास हजरत शहीद बाबा की मजार के अंदर रखी चादर में शुक्रवार की रात आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। जैसे ही इस बात की जानकारी शनिवार की सुबह लोगों को मिली, वे मजार के पास पहुंचकर आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद सदर एसडीओ विकास कुमार व एसडीपीओ सदर वन राजीव कुमार भी दल-बल के साथ पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मजार पर जली हुई चादर और आसपास के अन्य स्थानों की बारीकी से जांच की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जमाल हसन ने कहा कि हजरत शहीद बाबा की मजार ऐसी जगह है जहां सभी धर्मों के लोग जाकर मन्नत मांगते हैं और चादर चढ़ाते हैं। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी है कि अगरबत्ती या किसी अन्य कारणों से आग लगी हो। हालांकि फिलहाल किसी साजिश और असामाजिक तत्व की पुष्टि नहीं हुई है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।