मदरसा के कामकाज को बाधित करने पर एफआईआर

May 07, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

मदरसा मंजरूल उलूम मलिकपुर के प्रधान मौलवी मो. रियाजुल हक ने अंबर इकबाल और जौहर इकबाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मदरसा के संचालन में बाधा डाली और धमकी दी। मदरसे में विवाद चल रहा है क्योंकि प्रबंध समिति का गठन अभी तक नहीं हुआ है।

मदरसा के कामकाज को बाधित करने पर एफआईआर

विजय कुमार ठाकुर,जाले। मदरसा मंजरूल उलूम मलिकपुर के प्रधान मौलवी मो. रियाजुल हक ने मलिकपुर गांव के हीं स्व. शर्फे आलम के पुत्र अंबर इकबाल और जौहर इकबाल के विरुद्ध स्थानीय थाना में मदरसा के संचालन में बाधा डालने और भय का माहौल बनाने से संबंधित एक एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि वे 29 अप्रैल को मदरसा का संचालन कर रहे थे कि उक्त दोनों भाई लोहे की खंती लेकर मदरसा परिसर में पहुंचे और गेट को को तोड़ने लगे। दोनों भाई मदरसे के कुछ कागजात लेकर चले गए। विरोध करने पर खंती से हमला करने की धमकी दी।

प्रधान मौलवी का आरोप है कि भय के माहौल में मदरसा का संचालन नहीं हो पा रहा है। गौरतलब है कि बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी तक इस मदरसे की प्रबंध समिति का गठन नहीं करवाया जा सकता। इसको लेकर मदरसा में विवाद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।