हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत
सिमरी में 17 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति, हाफिज असद, 13 दिन बाद पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वाहन की तेज रफ्तार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, और चालक फरार हो गया। मृतक के परिवार में पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। सिमरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी में सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए व्यक्ति की मौत पटना में इलाज के दौरान दुर्घटना के 13वें दिन हो गई। गांव में लाश पहुंचते ही मातम पसर गया। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ पर सिमरी में गत 17 अप्रैल की शाम में दुर्घटना हुई थी। रसूलपुर निस्ता निवासी हाफिज असद बिठौली की ओर से एनएच 27 पर एक रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे। मुजफ्फरपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सिमरी पुलिस ने घायल हाफिज असद को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया।
वहां से उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। बताया गया है कि पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक हाफिज असद के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी अविवाहित हैं। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


