कार की ठोकर से जख्मी अलीनगर के अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

कार की ठोकर से जख्मी अलीनगर के अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

दरभंगा में एक कार की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी रामचंद्र किशोरी साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अलीनगर के निवासी थे और मुंबई में अपने परिवार के साथ फर्नीचर का कारोबार करते थे। उनकी मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

Dec 12, 2025 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा। कार की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान शुक्रवार को कोतवाली थाने के पास स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनकी पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के नन्हकार निवासी स्व. किशोरी साहू के पुत्र रामचंद्र किशोरी साहू (53)के रूप में की गई है। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। श्री साहू की मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहकर फर्नीचर का कारोबार चलाते थे। कुछ दिनों पहले वे गांव आए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि गत आठ दिसंबर को वे स्कूटी से घर से जरूरी काम से निकले थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार सवार ने स्कूटी को ठोकर मार दी थी। जबरदस्त टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अलीनगर पीएचसी ले जाया गया था। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि उन्हें चार पुत्री और एक पुत्र हैं। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।