Darbhanga News: मोटर चालू करने के दौरान करंट से किसान की मौत
Darbhanga News: बिरौल के कमरकला पंचायत के तालीपुर गांव में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक पवन यादव सुबह खेत में बोरिंग की मोटर चालू करने गए थे। अचानक करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित नहीं किया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Darbhanga News: बिरौल। कमरकला पंचायत के तालीपुर गांव बुधवार की सुबह खेत पटवन करने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। मृतक की पहचान गांव के ही 42 वर्षीय पवन यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पवन अपने गांव के मैनझट्टा चौर में लगी अपनी खेत के बोरिंग में मोटर चालू करने गया था। इसी क्रम में वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही गिरकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में उसे घर लाया गया।
सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का दाह संस्कार कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


