ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगापरदेस में रह रहे लोगों के परिजन चिंतित

परदेस में रह रहे लोगों के परिजन चिंतित

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब भारत में भी पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। दुनियाभर की सरकारें इस वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटी...

परदेस में रह रहे लोगों के परिजन चिंतित
कमतौल(दरभंगा)| विकास कुमारSat, 14 Mar 2020 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब भारत में भी पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। दुनियाभर की सरकारें इस वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं। जानकारों का कहना है इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू में किया जा सकता है। 
ऐसे में विदेशों में रहने वालों के देश में रह रहे परिजनों में कोरोना को लेकर क्या चिन्ता है, उसे टटोलने के लिये आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ उनसे रू-ब-रू होकर उनके दुख-दर्द को महसूस करने की कोशिश में जुटा है। इसी कड़ी में जाले प्रखंड के कमतौल थाना क्षेत्र की राढ़ी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली गांव में शुक्रवार को खाड़ी देशों में रह रहे लोगों के परिजनों से बात की गयी। कुम्हरौली गांव के करीब एक दर्जन से अधिक परिवारों के सदस्य सऊदी अरब सहित कतर, दुबई आदि शहरों में रह रहे हैं। मो. अखलाक अहमद, रूमी, मो. जैफ कैसर, मो. फूल बाबू, मो. शब्बीर, मो. मिनहाज अहमद, मो. मुनाजिर हुसैन आदि सऊदी अरब में रहते हैं। मो. समी, मो. जैनुल मरहूम आदि कतर में तथा कुछ दुबई में भी रहते हैं। डॉ. कैसर, मो. इस्लाम जिलानी, शमशीर अहमद, मो. गौस अहमद आदि के परिजनों ने बताया कि जब कोरोना वायरस फैलने की खबर आने लगी तो वे चिंतित हो उठे। फोन पर बातचीत की, तब उनलोगों को सुकून मिला।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें