दरभंगा-रक्सौल मेमू ट्रेन को किया गया नरकटियागंज तक विस्तारित
दरभंगा से रक्सौल जाने वाली गाड़ी सं. 63373/74 मेमू का परिचालन अब नरकटियागंज तक कर दिया गया है। यह गाड़ी शाम 6.45 बजे दरभंगा से खुलकर रात 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 19 मई से यह नरकटियागंज से रात 02.35 बजे चलकर सुबह 08.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा से रक्सौल जाने वाली गाड़ी सं. 63373/74 मेमू का परिचालन विस्तार नरकटियागंज तक सोमवार से कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी सं. 63373 दरभंगा-रक्सौल-नरकटियागंज मेमू दरभंगा अपने निर्धारित समय शाम 6.45 बजे खुलकर रात 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रक्सौल रेलवे स्टेशन से 11.55 बजे खुलकर आधी रात 12.06 बजे भेलवा, 12.20 बजे सिकटा, 12.30 बजे मर्जदवा, 12.40 बजे गोखुला रुकते हुए रात 01.55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वापसी में 19 मई से गाड़ी सं. 63374 नरकटियागंज- रक्सौल-दरभंगा मेमू नरकटियागंज से रात 02.35 बजे खुलकर गोखुला, मर्जदवा, सिकटा, भेलवा रुकते हुए 03.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी। क्सौल से सुबह चार बजे खुलकर सुबह 08.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


