Darbhanga News: कमतौल:मिल्की गांव में हुआ भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम
Darbhanga News: कृष्णाष्टमी के अवसर पर कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में संकटमोचन राधे-कृष्ण महादेव मंदिर परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर मटकी को फोड़कर रोमांच भरा। प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। भक्तिमय माहौल में विभिन्न गांवों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कृष्णाष्टमी के अवसर पर रविवार को कमतौल थाना क्षेत्र की ढढ़िया-बेलवारा पंचायत अंतर्गत मिल्की गांव स्थित संकटमोचन राधे-कृष्ण महादेव मंदिर परिसर में श्रीश्री 108 श्री नवयुवक यदुवंशी कृष्णाष्टमी पूजा समिति की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव पिरामिड बनाकर युवाओं ने मंदिर परिसर में ऊंचाई पर लटकाई गई मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। अंतत: विक्रम कुमार ने मटकी फोड़कर कार्यक्रम में रोमांच भर दिया। मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागियों को पूजा समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की तैयारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार यादव, अमित कुमार, रविशंकर कुमार, सोनू कुमार, विशाल यादव, विकास कुमार, अमरजीत कुमार, शिवशंकर यादव, नीरज कुमार और दीपक कुमार समेत अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटे रहे। युवाओं के उत्साह और मटकी फोड़ कार्यक्रम का ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया।
भक्तिमय माहौल
उधर, अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर गूंज रहे राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जयंतीपुर दाथ स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ आयोजित भजन-कीर्तन एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रद्धालु देर रात तक आनंद लेते रहे। कलाकारों ने गणेश और मूषक की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया。


