स्कूली बच्चों ने हरित जीवनशैली से जुड़े संदेशों से किया जागरूक
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ दरभंगा ने पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में बच्चों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए। सभी बच्चों को ग्रीन बैग दिए गए और पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से शनिवार को क्लब की अध्यक्ष डॉ. उषा झा के नेतृत्व में शहर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी। कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा के साथ संयुक्त तत्वावधान में हुआ। रैली में राधारानी स्कूल एवं एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवनशैली से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का आयोजन
रैली में भाग लेने वाले सभी बच्चों को एक ग्रीन बैग प्रदान किया गया, जिसमें जूस, पानी, बिस्कुट, चॉकलेट, पेन एवं पेंसिल रखे गए थे। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सौ पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से सार्वजनिक उपयोग के लिए सड़क किनारे एक बड़े आकार का डस्टबिन भी लगायी गयी, ताकि स्वच्छता को बढ़ावा मिले तथा लोगों को कचरा उचित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया जा सके।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ. पीएन मिश्रा, डॉ. नूतन बाला, डॉ. सविता, डॉ. नीतू झा, सोनी, अंशु, सुधा सर्राफ, गर्गी, मुन्ना, रानू, डॉ. एसएन सर्राफ, डेजी, वार्ड पार्षद नारद यादव तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. एसएन सर्राफ ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। अध्यक्ष डॉ. उषा झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत बच्चों से होनी चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


